शेयर मंथन में खोजें

कमजोर तिमाही नतीजों से लुढ़का कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) का शेयर

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के शेयर में 7.00% से अधिक की गिरावट आयी है।

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के शुद्ध लाभ और आमदनी में गिरावट आयी है। कंपनी का मुनाफा 446.4 करोड़ रुपये की तुलना में 38.62% घट कर 274.00 करोड़ रुपये रह गया। साथ ही इसकी कुल आमदनी 2,408.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.87% घट कर 2,363.8 करोड़ रुपये रही।
कैडिला हेल्थकेयर का शेयर बीएसई में सोमवार के 375.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 378.00 रुपये पर खुला। कैडिला हेल्थकेयर के शेयर में आज शुरुआत से कमजोरी रही, मगर करीब सवा 12 बजे इसमें भारी गिरावट आयी। करीब 1 बजे कंपनी के शेयर में 26.40 रुपये या 7.03% की कमजोरी के साथ 349.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख