शेयर मंथन में खोजें

ऑयल इंडिया (Oil India) को हुआ 454.69 करोड़ रुपये का लाभ

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में ऑयल इंडिया (Oil India) को 454.69 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ऑयल इंडिया को 382.66 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। साथ ही इसकी आमदनी 2,341.56 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,445.93 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार ऑयल इंडिया के तिमाही मुनाफे में 18.82% और आमदनी में 4.45% की बढ़ोतरी हुई।
ऑयल इंडिया का शेयर बीएसई में सोमवार के 336.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 337.80 रुपये पर खुला। आज के कारोबार में इसका उच्च स्तर 340.50 रुपये और निचला स्तर 326.70 रुपये रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 6.60 रुपये या 1.96% की गिरावट के साथ 330.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख