शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को हुआ 2,442 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को 2,442 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इसे 19.1% अधिक 3,018 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की कुल आय 17,562.95 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग सपाट 17,556.41 करोड़ रुपये रही। बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी सालाना आधार 1.7% घट कर 5,363 करोड़ रुपये और तिमाही आधार पर शुद्ध एनपीए 3.57% के मुकाबले 4.35% रही।
बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर मंगलवार के 269.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 267.25 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे बैंक का शेयर सपाट 269.05 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख