शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जनवरी में बेचे 46,349 वाहन

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जनवरी 2017 के दौरान कुल 46,349 वाहन बेचे।

इसके मुकाबले कंपनी ने जनवरी 2016 में 1% अधिक 47,035 वाहनों की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में सालाना आधार पर कंपनी के यात्री वाहनों की जनवरी बिक्री 21% की बढ़त के साथ 12,907 इकाई और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 7% घट कर 28,521 इकाई रही। इसके अलावा कंपनी का निर्यात 5,637 वाहनों से 13% घट कर 4,921 रहा।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर बुधवार के 541.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 541.90 रुपये पर खुला है। करीब 11.10 बजे टाटा मोटर्स के शेयर में 10.60 रुपये या 1.96% की कमजोरी के साथ 531.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख