शेयर मंथन में खोजें

आमदनी में इजाफे के बावजूद घटा एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) का लाभ

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) की आमदनी में वृद्धि और शुद्ध लाभ में गिरावट आयी है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 41.1 करोड़ रुपये से 7.5% घट कर 38 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी की कुल आय 519.3 करोड़ रुपये से 17% अधिक 607.5 करोड़ रुपये हुई। एस्सेल प्रोपैक का एबिटा सालाना आधार पर 0.5% बढ़ कर 99.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 19.1% से घट कर 16.4% रह गया।
बीएसई में एस्सेल प्रोपैक का शेयर गुरुवार के 251.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 248.00 रुपये पर खुला है। करीब 11.05 बजे कंपनी के शेयर में 3.40 रुपये या 1.35% की कमजोरी के साथ 247.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख