शेयर मंथन में खोजें

गॉडफ्रे फिलिप्स (Godfrey Phillips) के शुद्ध लाभ में 207.2% का इजाफा

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में गॉडफ्रे फिलिप्स (Godfrey Phillips) के शुद्ध लाभ में 207.2% की बढ़त हुई है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 12.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 38.4 करोड़ रुपये रहा। साथ ही गॉडफ्रे की आमदनी भी 982.2 करोड़ रुपये से 11% अधिक 1,090.7 करोड़ रुपये हुई। बेहतर तिमाही वित्तीय नतीजों का असर कंपनी के शेयर भाव पर साफ दिख रहा है।
बीएसई में गॉडफ्रे फिलिप्स का शेयर गुरुवार के 1,039.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,086.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे कंपनी के शेयर में 42.15 रुपये या 4.05% की बढ़त के साथ 1,082.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख