शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ग्लेनमार्क फार्मा, ऐक्सिस बैंक, टाटा पावर, सास्केन और एस्सेल प्रोपैक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें ग्लेनमार्क फार्मा, ऐक्सिस बैंक, टाटा पावर, सास्केन और एस्सेल प्रोपैक शामिल हैं।

केईआई इंडस्ट्रीज - कंपनी का तिमाही मुनाफा 83.1% की बढ़त के साथ 27.1 करोड़ रुपये रहा।
एस्सेल प्रोपैक - एस्सेल प्रोपैक का तिमाही लाभ 7.5% की गिरावट के बाद 38 करोड़ रुपये रहा।
टीडी पावर - कंपनी को तीसरी तिमाही में 11.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
ग्लेनमार्क फार्मा - कंपनी का तिमाही मुनाफा 196.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 477 करोड़ रुपये रहा।
सास्केन - कंपनी 3 से 16 फरवरी तक शेयरों की वापस खरीद करेगी।
ऐक्सिस बैंक - बैंक ने 1 करोड़ डॉलर के नोट्स जारी करने की मंजूरी दे दी है।
ऐक्सल क्रोप - कंपनी ने अपनी ब्राजील स्थित सहायक कंपनी को बंद करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है।
पराग मिल्क - कंपनी ने अपने एक नया उत्पाद अवतार बाजार में उतार दिया है।
सूर्या रोशनी - कंपनी को स्ट्रीट लाइटों के लिए 80.3 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
टाटा पावर - टाटा पावर ने नेल्को के रक्षा व्यापार का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख