शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरते बाजार में फंसा अमारा राजा बैटरीज शेयर, निवेशकों को क्या करना चाहिए?

भूषण जानना चाहते हैं कि उन्हें पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Amara Raja Batteries) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि मौजूदा समय में लगभग पूरा बाजार दबाव में है और कई अच्छे शेयर भी अपने ऊपरी स्तरों से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में सबसे जरूरी बात यह है कि निवेशक घबराहट में कोई निर्णय न लें। बाजार में इस समय जो गिरावट दिख रही है, वह एक असामान्य (एब्नॉर्मल) स्थिति का परिणाम है, जहां ग्लोबल अनिश्चितता और कमजोर सेंटीमेंट का असर देखने को मिल रहा है। लेकिन इतिहास बताता है कि बाजार हमेशा 5 साल के चक्र में चलता है। 2 साल कमजोर रहते हैं, जबकि बाकी 3 साल में वह उसकी भरपाई कर देता है।

हमारा राजा जैसे स्टॉक का उदाहरण लें, तो यह अपने ऊपरी स्तर करीब 1800 रुपये से गिरकर 700 रुपये के आसपास पहुंच चुका है, यानी लगभग 80% तक करेक्शन हो चुका है। ऐसे में यह माना जा सकता है कि गिरावट का बड़ा हिस्सा प्राइस में पहले ही शामिल हो चुका है। हालांकि, तकनीकी रूप से अगर गिरावट जारी रहती है, तो यह 600 रुपये तक या बेहद खराब स्थिति में 450 रुपये तक भी जा सकता है। लेकिन यह पूरी तरह बाजार की दिशा पर निर्भर करेगा। यदि निफ्टी 24,000 के ऊपर निकलता है, तो यह एक बड़ा संकेत होगा कि बाजार में फिर से मजबूती लौट रही है और ऐसे स्टॉक्स में भी नया अपट्रेंड शुरू हो सकता है। फंडामेंटल नजरिए से देखें तो कंपनी का वैल्यूएशन बहुत ज्यादा महंगा नहीं दिख रहा है, लेकिन हाल के समय में सेल्स ग्रोथ धीमी हुई है और मार्जिन में भी गिरावट आई है, जो थोड़ी चिंता जरूर पैदा करती है। फिर भी, लंबी अवधि के निवेशक के लिए यह जरूरी है कि वह कंपनी के रिजल्ट्स और बिजनेस प्रदर्शन पर नजर बनाए रखे।

इस समय सबसे अहम चीज है धैर्य, अनुशासन और सही दृष्टिकोण। अगर आपने क्वालिटी के आधार पर निवेश किया है, तो छोटे समय के उतार-चढ़ाव से घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही, यह भी समझना जरूरी है कि एक ही स्टॉक में ज्यादा निवेश जोखिम बढ़ा सकता है, इसलिए पोर्टफोलियो को संतुलित और विविध (डाइवर्सिफाइड) रखना हमेशा बेहतर रणनीति होती है।

 



(शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख