शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईओएल केमिकल्स के शेयर में 22% गिरावट, निवेशक क्या करें अब?

विनोद माने जानना चाहते हैं कि उन्हें आईओएल केमिकल्स (IOL Chemical) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने यह शेयर 100 रुपये के स्तर पर 660 शेयर में खरीदा है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि टेक्निकल दृष्टिकोण से देखें तो इस स्टॉक का एक मजबूत सपोर्ट लेवल 67 रुपये के आसपास बनता हुआ दिखाई दे रहा है। वर्तमान भाव 78 रुपये से यह स्तर बहुत दूर नहीं है, यानी करीब 10 रुपये या लगभग 12% का अंतर है। जब तक यह स्टॉक 67 रुपये के ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें रिकवरी की संभावना बनी हुई है। ऊपर की तरफ 84 रुपये पर एक छोटा रेजिस्टेंस है, जिसे पार करने पर यह स्टॉक 200 DMA (डेली मूविंग एवरेज) यानी लगभग 90 रुपये तक जाने की क्षमता रखता है। हालांकि 88-90 रुपये के दायरे में एक मजबूत रेजिस्टेंस बनने की संभावना है, जहां पर आगे की दिशा तय होगी।

फंडामेंटल नजरिए से कंपनी का बिजनेस ठीक माना जा सकता है, क्योंकि यह मुख्य रूप से फार्मा सेक्टर के लिए केमिकल और API (Active Pharmaceutical Ingredients) बनाती है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की सेल्स ग्रोथ लगभग 2100-2200 करोड़ रुपये के आसपास ही अटकी हुई है, जिससे ग्रोथ में ठहराव दिखता है। हालांकि FY26 में कुछ सुधार के संकेत मिल रहे हैं। कंपनी का वैल्यूएशन भी अब काफी हद तक नीचे आ चुका है और लगभग 18 के PE पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इसका बॉटम PE करीब 15 के आसपास माना जाता है।

इसका मतलब यह है कि वर्तमान कीमतों में काफी हद तक नकारात्मकता पहले से ही शामिल (priced in) है। यदि कंपनी आने वाले समय में 10-12% की सेल्स ग्रोथ और बेहतर प्रॉफिट ग्रोथ दिखाती है, तो यह स्टॉक रिकवरी कर सकता है। लेकिन अगर बाजार का सेंटीमेंट खराब होता है या कंपनी के नतीजे उम्मीद के अनुसार नहीं आते, तो 67 रुपये का सपोर्ट भी टूट सकता है और टेक्निकली यह 54 से 55 रुपये तक भी जा सकता है। इस स्टॉक में अभी 67 रुपये से 88-90 रुपये की रेंज को ध्यान में रखना चाहिए। जब तक 67 रुपये का स्तर बना हुआ है, तब तक होल्ड किया जा सकता है और रिकवरी की उम्मीद रखी जा सकती है। लेकिन इस रेंज के बाहर मूवमेंट आने पर, खासकर रिजल्ट्स के बाद, स्थिति का दोबारा मूल्यांकन करना जरूरी होगा।

 



(शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख