शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या 5000 डॉलर के ऊपर ब्रेकआउट के बिना सोने में तेजी संभव है?

अभी के समय में सोने (Gold) की चाल को लेकर जो तस्वीर बन रही है, वह पूरी तरह से मजबूत ट्रेंड की नहीं बल्कि एक रेंज-बाउंड और रिट्रेसमेंट वाली स्थिति की ओर इशारा करती है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि हालिया भाव करीब 4650 से 4700 डॉलर के आसपास घूमते हुए दिख रहे हैं, लेकिन जब तक सोना निर्णायक रूप से 5000 डॉलर के स्तर के ऊपर जाकर क्लोज नहीं करता, तब तक इसमें बड़ी तेजी की पुष्टि नहीं मानी जाएगी। मौजूदा उछाल को फिलहाल एक तकनीकी रिकवरी या गिरावट के बाद आया रिट्रेसमेंट ही समझना बेहतर है, न कि नए बुल रन की शुरुआत। 5000 डॉलर का स्तर सोने के लिए एक साइकोलॉजिकल और टेक्निकल ब्रेकआउट ज़ोन है। अगर यह स्तर पार होता है और उसके ऊपर टिकता है, तो यह संकेत होगा कि बाजार में बना हुआ “स्क्यूड डबल बॉटम” पैटर्न पूरा हो गया है। ऐसी स्थिति में 4350 से 4400 के आसपास के स्तर मजबूत सपोर्ट बन सकते हैं और फिर सोना एक नई तेजी की दिशा पकड़ सकता है। लेकिन जब तक यह ब्रेकआउट नहीं होता, तब तक सोने में नई खरीदारी को लेकर ज्यादा उत्साहित होना जोखिम भरा हो सकता है। मौजूदा समय में सोना अभी निर्णायक ब्रेकआउट का इंतजार कर रहा है।

 



(शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख