शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआरएफसी शेयरों में 3 साल के नजरिए से निवेश कैसा रहेगा?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें आईआरएफसी (IRFC) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि हाल के क्वार्टरली नतीजों पर नजर डालें तो कंपनी में सेल्स डिग्रोथ देखने को मिली है, जो एक चिंता का विषय है। पिछले दो क्वार्टर में जहां पहले ग्रोथ धीमी हुई थी, वहीं अब यह डिग्रोथ में बदल चुकी है। साथ ही, मार्जिन में भी गिरावट आई है, जो लगभग 28% से घटकर 26% के आसपास आ गया है। यह संकेत देता है कि कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन पर दबाव बना हुआ है।

वैल्यूएशन के नजरिए से देखें तो आईआरएफसी अभी लगभग 17x के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि 15x के आसपास का वैल्यूएशन अधिक उचित माना जा सकता है। इसका मतलब यह है कि अभी भी इसमें लगभग 10% तक का डाउनसाइड संभावित हो सकता है। तकनीकी रूप से 73 से 75 रुपये के आसपास का स्तर एक महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन बनता दिख रहा है, जहां वैल्यूएशन और प्राइस दोनों का संतुलन बन सकता है। यदि स्टॉक इस स्तर पर टिकता है, तो यहां से कंसोलिडेशन या धीरे-धीरे रिकवरी देखने को मिल सकती है।

हालांकि, निवेशकों के लिए सबसे अहम ट्रिगर कंपनी के आने वाले नतीजे होंगे। यदि सेल्स डिग्रोथ का ट्रेंड रुकता है और ग्रोथ में सुधार दिखता है, तो यह स्टॉक के लिए सकारात्मक संकेत होगा। हाल के डेटा में यह भी देखने को मिला है कि डिग्रोथ की गति थोड़ी धीमी हुई है, जो संभावित सुधार का शुरुआती संकेत हो सकता है। ऐसे में यह माना जा सकता है कि 1 से 2 क्वार्टर में स्थिति बेहतर हो सकती है।

आईआरएफसी एक पीएसयू कंपनी है और इसका बिजनेस मॉडल स्थिर है क्योंकि इसे रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए फंडिंग का काम मिलता है। इसलिए लंबे समय में इसकी बुनियाद मजबूत बनी रहती है। लेकिन फिलहाल जो करेक्शन दिख रहा है, वह मुख्य रूप से ओवरवैल्यूएशन के कारण है। निवेशकों को सलाह यही है कि वे जल्दबाजी न करें, 73 से 75 रुपये  के स्तर पर नजर रखें और कंपनी के नतीजों में सुधार के संकेत मिलने पर ही निवेश का फैसला लें।

 



(शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख