शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : गुजरात गैस, टीटागढ़ वैगन्स, एनबीसीसी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें गुजरात गैस, टीटागढ़ वैगन्स, एनबीसीसी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं।

गुजरात गैस - कंपनी का तिमाही शुद्ध लाभ 31.4% बढ़ कर 42.4 करोड़ रुपये रहा।
एचपीएल इलेक्ट्रिक - एचपीएल इलेक्ट्रिक का शुद्ध लाभ 5.5% बढ़ा मगर आमदनी 17.2% घटी।
टीटागढ़ वैगन्स - कंपनी का तिमाही शुद्ध लाभ 7.3 करोड़ रुपये से घट कर 6 करोड़ रुपये रह गया।
हिंदुस्तान ऑर्गेनिक्स - हिंदुस्तान ऑर्गेनिक्स को तीसरी तिमाही में 42.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
शेमारू इंटरप्राइजेज - कंपनी का तिमाही मुनाफा 13.3% की बढ़त के साथ 14.5 करोड़ रुपये रहा।
ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स - ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स का मुनाफा 67.7% और आमदनी 7.5% बढ़ी।
एनबीसीसी - कंपनी ने 96.92 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार और पर्यटन मंत्रालय के समझौता किया है।
बलरामपुर चीनी - बलरामपुर चीनी 07 फरवरी से 20 फरवरी तक शेयरों की वापस खरीद करेगी।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया - 500 करोड़ रुपये डिबेंचर जारी करने पर विचार करने के लिए बैंक के निदेशक मंडल की बैठक 09 फरवरी को होगी।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र - बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एमसीएलआर में संशोधन किया है। (07 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख