शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) का लाभ

जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को इस तिमाही में 19.97 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 29.34 करोड़ रुपये रहा था। दूसरी ओर कंपनी की कुल 658.83 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की तीसरी तिमाही में 633.94 करोड़ रुपये रही थी। इस प्रकार कंपनी की तिमाही आमदनी में सालाना आधार पर 3.92% की बढ़त और मुनाफे में 31.93% की गिरावट आयी है। कंपनी का मुनाफा घटने के बावजूद आज कंपनी के शेयर में 9.50% से अधिक की मजबूती आयी।
बीएसई में जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर शुक्रवार के 918.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 915.50 रुपये पर खुला। करीब सवा 12 बजे इसने ऊपर चढ़ना शुरू किया और 3 बजे के आस-पास 1,043.50 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचा। कारोबार के अंत में जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर 88.30 रुपये या 9.61% की मजबूती के साथ 1,007.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख