शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) बेचेगी अपना टावर व्यापार

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) अपने टावर व्यापार को दो अलग-अलग सौदों में बेचेगी।

खबरों के अनुसार कंपनी इन बिकवाली सौदों के लिए भारती इन्फ्राटेल और अमेरिकन टावर कॉर्प से बात कर रही है। इस व्यापार से संबंधित आइडिया सेल्युलर की इंडस टावर में 16% हिस्सेदारी है, जो आदित्य बिड़ला टेलीकॉम के जरिये आइडिया, भारती इन्फ्राटेल और वोडाफोन इंडिया के बीच एक साझा उद्यम है। इस साझे उद्यम में वोडाफोन इंडिया और भारती इन्फ्राटेल की 42-42% हिस्सेदारी है।
बीएसई में आइडिया सेल्युलर का शेयर 108.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 108.70 रुपये पर खुला और 109.90 रुपये रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब 11 बजे यह 0.40 रुपये या 0.37% की हल्की गिरावट के साथ 107.90 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख