शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने किये डिबेंचर आवंटित

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने 1,215 दिनों की परिपक्वता अवधि वाले 2 करोड़ रुपये का ओवरसब्सक्रिप्शन रखने के विकल्प के साथ 3 करोड़ रुपये मूल्य के डिबेंचर आवंटित किये हैं। 05 जून 2020 को परिपक्व होने वाले इन डिबेंचरों को बीएसई के थोक ऋण बाजार खंड पर सूचिबद्ध किया जायेगा।
बीएसई में रिलायंस कैपिटल का शेयर 486.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 483.10 रुपये पर खुला और 491.20 रुपये रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब 11.20 बजे यह 0.75 रुपये या 0.15% की हल्की गिरावट के साथ 485.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख