शेयर मंथन में खोजें

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) की आमदनी और मुनाफे में वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि हुई है।

कंपनी का मुनाफा 99.36 करोड़ रुपये से बढ़ कर 121.48 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 821.29 करोड़ रुपये के मुकाबले 942.22 करोड़ रुपये हो गयी। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही मुनाफे में 22.26% और आमदनी में 14.72% की बढ़त हुई है। बेहतर तिमाही नतीजों से कंपनी के शेयर में भी मजबूती आयी है।
बीएसई में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का शेयर 196.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 198.00 रुपये पर खुला और 205.65 रुपये रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब सवा 12 बजे हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर में 2.55 रुपये या 1.30% की मजबूती के साथ 199.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख