शेयर मंथन में खोजें

96.22% घटा टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शुद्ध लाभ

टाटा मोटर्स (Tata Motors) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 111.57 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

इसकी तुलना में कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2,952.67 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। लाभ के अलावा टाटा मोटर्स की कुल आय भी घटी। कंपनी की कुल आय पिछले साल की समान तिमाही के 71,616.58 करोड़ रुपये के मुकाबले 68,541.07 करोड़ रुपये रही। इस तरह सालाना आधार पर टाटा मोटर्स की तीसरी तिमाही के मुनाफे में 96.22% और कुल आय में 4.29% की कमी आयी।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर सोमवार के 505.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 503.85 रुपये पर खुला और कमजोर तिमाही नतीजों से 468.30 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 18.60 रुपये या 3.68% की कमजोरी के साथ 486.80 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 598.60 रुपये और निचला स्तर 290.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख