शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, पीसी ज्वेलर, जिंदल स्टील, थॉमस कुक और विविमेड लैब्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, पीसी ज्वेलर, जिंदल स्टील, थॉमस कुक और विविमेड लैब्स शामिल हैं।

थॉमस कुक - कंपनी को 4 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले इस बार तीसरी तिमाही में 1.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।
गीतांजली जेम्स - कंपनी का तिमाही नतीजा 23.6% की गिरावट के साथ 57.6 करोड़ रुपये रहा।
विविमेड लैब्स - कंपनी का मुनाफा 23 करोड़ रुपये से बढ़ कर 51.7 करोड़ रुपये रहा।
यूनिटेक - कंपनी का शुद्ध घाटा 13.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 17.1 करोड़ रुपये से हो गया।
ग्रीव्स कॉटन - ग्रीव्स कॉटन का तिमाही शुद्ध लाभ 28.8% गिर कर 44.1 करोड़ रुपये रहा।
ऐम्टेक ऑटो - ऐम्टेक ऑटो का शुद्ध घाटा सालाना आधार पर 175.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 241.6 करोड़ रुपये रहा।
एमटीएनएल - एमटीएनएल चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 820 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
जिंदल स्टील - जिंदल स्टील को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 407.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
पीसी ज्वेलर - पीसी ज्वेलर के शुद्ध लाभ में 27.4% और कुल आय में 3.4% की गिरावट आयी।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - महिंद्रा रक्षा क्षेत्र में एक साझे उद्यम की स्थापना के लिए बोइंग से बात कर रही है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख