शेयर मंथन में खोजें

आईसीवीएल स्टील्स (ICVL Steels) करेगी बोनस शेयर जारी

आईसीवीएल स्टील्स (ICVL Steels) ने बोनस शेयर जारी करने का निर्णल लिया है।

कंपनी मौजूदा 1 शेयर के बदले में 4 बोनस शेयर जारी करेगी, जिससे इसकी मौजूदा शेयर पूँजी 4.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 20.60 करोड़ रुपये हो जायेगी। इन शेयरों को 15 अप्रैल या इससे पहले जारी किया जायेगा।
शुक्रवार को बीएसई में आईसीवीएल स्टील्स का शेयर पूरे कारोबार के दौरान हरे निशान पर रहा और अंत में 0.25 रुपये या 1.32% की मजबूती के साथ 19.20 रुपये पर बंद हुआ, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का इसका उच्च स्तर भी है। दूसरी ओर 52 हफ्तों में इसका निचला स्तर 8.98 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख