शेयर मंथन में खोजें

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को मिला 911.07 करोड़ रुपये का ठेका

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को 911.07 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) ने हाइब्रिड वार्षिकी मोड पर एनएचडीपी फेज IV के तहत महाराष्ट्र में एनएच-361 पर तुलियापुर-औसा विभाग की 0.00 किमी से 55.835 किमी तक की सड़क के फोर लेनिंग के लिए दिया है।
शुक्रवार को बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर पूरे कारोबार के दौरान हरे निशान पर रहा और अंत में 12.05 रुपये या 4.60% की मजबूती के साथ 273.75 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 293.40 रुपये और निचला स्तर 178.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख