शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ऑयल (Indian Oil) करेगी पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार

खबरों के अनुसार इंडियन ऑयल (Indian Oil) अपने पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार की योजना बना रही है।

इंडियन ऑयल पेट्रोलियम उत्पादों के लिए 7,550 किमी लंबी पाइपलाइन का निर्माण करेगी, जिसके लिए कंपनी 15,750 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। नयी पाइपलाइन और 8,000 किमी निर्माणाधीन पाइपलाइन परियोजना के साथ अगले कुछ वर्षों में कंपनी के पाइपलाइन नेटवर्क की कुल लंबाई 27,550 किमी हो जायेगी।
बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर शुक्रवार के 384.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की मजबूती के साथ 388.00 रुपये पर खुला। हरे निशान पर शुरुआत के बाद आज कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। करीब 1.10 बजे इंडियन ऑयल का शेयर 0.85 रुपये या 0.22% की मामूली बढ़त के साथ 385.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख