शेयर मंथन में खोजें

इसलिए करेगी डीएलएफ (DLF) 3,500 करोड़ रुपये का निवेश

भारत की सबसे बड़ी रियल्टी फर्म डीएलएफ (DLF) 2017 में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

खबरों के अनुसार कंपनी यह निवेश अपनी मौजूदा परियोजनाओं के निर्माण को पूरा करने के लिए करेगी। इस समय डीएलएफ की 1.85 करोड़ वर्ग फीट क्षेत्र में फैली कई हाउसिंग परियोजनाएँ निर्माणाधीन हैं, जिसमें से कंपनी ने 1.5-1.6 करोड़ वर्ग फीट को इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
बीएसई में डीएलएफ का शेयर शुक्रवार के 142.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 142.90 रुपये पर खुला। हरे निशान पर शुरुआत के बाद आज कंपनी के शेयर में बढ़त का रुख है। करीब 12.40 बजे कंपनी का शेयर 2.75 रुपये या 1.93% की बढ़त के साथ 145.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख