शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के स्मार्ट हाइब्रिड वाहनों की बिक्री 1 लाख के पार

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की स्मार्ट हाइब्रिड गाड़ियों की बिक्री फरवरी में 1 लाख इकाई के ऊपर पहुँच गयी है।

मारुति की स्मार्ट हाइब्रिड गाड़ियों में सिआज एसएचवीएस और अर्टिगा एसएचवीएस शामिल हैं, जिनकी शानदार बिक्री कंपनी द्वारा भारत में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए किये गये प्रयास को दर्शाता है। मारुति ने भारत की पहली एसएचवीएस गाड़ी सिआज को 01 सितंबर 2015 में पेश किया था और इसके बाद अक्टूबर 2015 में कंपनी ने अर्टिगा की शुरुआत की थी।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर शुक्रवार के 5,989.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 5,990.00 रुपये पर खुला। हरे निशान पर शुरुआत के बाद इसमें गिरावट आयी, मगर करीब सवा 10 इसने ऊपर बढ़ना शुरू किया। करीब 11.55 बजे कंपनी का शेयर 57.50 रुपये या 0.96% की मजबूती के साथ 6,046.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख