शेयर मंथन में खोजें

तो इस कंपनी का होगा सीएमआई (CMI) के साथ विलय

सीएमआई (CMI) के निदेशक मंडल की बैठक 22 फरवरी को होगी।

उस बैठक में सीएमआई एनर्जी इंडिया के सीएमआई के साथ विलय पर विचार किया जायेगा। इसके अलावा प्रमोटरों को 290 रुपये के अधिमूल्य पर 10 रुपये प्रति अंकित मूल्य वाले 5,00,000 इक्विटी शेयर जारी करने पर भी विचार किया जायेगा।
बीएसई में सीएमआई का शेयर शुक्रवार के 168.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 170.20 रुपये पर खुला। हरे निशान पर शुरुआत के बाद इसमें और बढ़त आयी। करीब 11.20 बजे कंपनी का शेयर 4.80 रुपये या 2.85% की मजबूती के साथ 172.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख