शेयर मंथन में खोजें

स्टैम्पेड कैपिटल (Stampede Capital) के निदेशक मंडल ने लिये कई महत्वपूर्ण फैसले

सोमवार को स्टैम्पेड कैपिटल (Stampede Capital) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में निदेशक समूह ने 5 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने, एडीआर / जीडीआर क्यूआईपी / राइट्स इश्यू / एफसीसीबी और अन्य प्रतिभूतियाँ जारी करके अतिरिक्त 4 करोड़ डॉलर जुटाने, स्टैम्पेड ट्रेडेक्स, सिंगापुर द्वारा प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्तियों को ईएसओपी शेयर जारी करने और अधिकृत शेयर पूँजी 34 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 45 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी।
बीएसई में स्टैम्पेड कैपिटल का शेयर सोमवार के 22.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 22.15 रुपये पर खुला। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 0.35 रुपये या 1.58% की बढ़त के साथ 22.55 रुपये पर ही चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में स्टैम्पेड कैपिटल का शेयर 50.00 रुपये कर चढ़ा और 21.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख