शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata power) इसलिए बेचेगी नवीकरणीय ऊर्जा फर्म में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार टाटा पावर (Tata power) अपनी नवीकरणीय ऊर्जा फर्म में हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।

कंपनी अपने ऋण को प्रबंधनीय स्तर पर लाने के लिए यह बिकवाली करेगी। टाटा पावर ने जून 2016 में ऊर्जा फर्म का अधिग्रहण किया था।
बीएसई में टाटा पावर का शेयर सोमवार के 84.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 86.00 रुपये पर खुला। हरे निशान पर शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर में आज गिरावट का रुख रहा है। करीब 2.40 बजे टाटा पावर के शेयर में 0.60 रुपये या 0.71% की गिरावट के साथ 84.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में टाटा पावर का शेयर 86.00 रुपये तक चढ़ा और 83.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख