शेयर मंथन में खोजें

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) ने बढ़ायी ट्रेडमार्क समझौते की मियाद

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) ने एक ट्रेडमार्क समझौते की मियाद बढ़ाने के लिए करार किया है।

कंपनी ने यूके की मर्फी रिचर्ड्स के ट्रेडमार्क को भारत तथा पड़ोसी देशों में और 5 साल इस्तेमाल के लिए इसके साथ ट्रेडमार्क लाइसेंस समझौता किया है, जो 25 अप्रैल 2017 से प्रभावी होगा। बजाज इलेक्ट्रिकल्स पिछले 13 साल से मर्फी रिचर्ड्स के साथ जुड़ी हुई है।
बीएसई में बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शेयर सोमवार के 258.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की गिरावट 257.00 रुपये पर खुला और 270.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेयर में 0.20 रुपये या 0.08% की मामूली बढ़त के साथ 258.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में टाटा पावर का शेयर 280.00 रुपये तक चढ़ा और 155.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख