शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) की चुकता शेयर पूँजी हुई 2,82,24,39,988 रुपये

एचसीएल टेक (HCL Tech) की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 2,82,24,39,988 रुपये हो गयी है।

कंपनी की शेयर पूँजी में यह बढ़त शेयरों के आवंटन से हुई है। एचसीएल टेक की आवंटन समिति ने सोमवार को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 2 रुपये प्रति वाले 22,000 इक्विटी शेयर आवंटित किये।
बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर सोमवार के 841.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त 845.00 रुपये पर खुला और 861.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के आखरी समय में एचसीएल टेक के शेयर में 10.95 रुपये या 1.30% की मजबूती के साथ 862.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में टाटा पावर का शेयर 869.00 रुपये तक चढ़ा और 706.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख