शेयर मंथन में खोजें

क्या गिरावट के बाद ईएमएस में निवेश का मौका बन रहा है?

ईएमएस (इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज) सेक्टर को लेकर निवेशकों के मन में यह सवाल स्वाभाविक है कि क्या इसमें आई तेजी के बाद अब वैल्यूएशन सही स्तर पर आ चुके हैं।

हाल के समय में इस सेक्टर के कई शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी, जिससे उनमें प्रीमियम काफी बढ़ गया था। लेकिन अब बाजार में आई गिरावट और कंसोलिडेशन के बाद यह कहा जा सकता है कि कई स्टॉक्स अपने वास्तविक मूल्य (फेयर वैल्यू) के करीब आ गए हैं। खास बात यह है कि भले ही कीमतों में उतार-चढ़ाव आया हो, लेकिन कंपनियों की अर्निंग्स लगातार मजबूत बनी हुई हैं और ग्रोथ ट्रेंड अभी भी बरकरार है। ईएमएस सेक्टर की मजबूती का सबसे बड़ा कारण भारत की बढ़ती इलेक्ट्रॉनिक्स मांग और आयात पर निर्भरता है। भारत लंबे समय से “EGO” यानी इलेक्ट्रॉनिक्स, गोल्ड और ऑयल पर निर्भर रहा है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स का हिस्सा तेजी से बढ़ रहा है। देश में स्मार्टफोन, खासकर iPhone जैसे प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती बिक्री यह संकेत देती है कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और असेंबली का स्कोप लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) जैसी नीतियां भी इस सेक्टर को मजबूती दे रही हैं, जिससे भारत एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इसके अलावा, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का विकास भी ईएमएस सेक्टर के लिए एक बड़ा पॉजिटिव फैक्टर है। जैसे-जैसे भारत इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहा है, वैसे-वैसे इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की मांग और अवसर दोनों बढ़ेंगे। यही कारण है कि यह सेक्टर केवल एक शॉर्ट-टर्म ट्रेंड नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक ग्रोथ स्टोरी के रूप में उभर रहा है।

साथ ही, रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर जिसमें सोलर, विंड, हाइड्रो, न्यूक्लियर और ग्रीन हाइड्रोजन शामिल हैं। ये भी तेजी से विस्तार कर रहा है। ये सभी सेक्टर भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। अगर निवेशक इन क्षेत्रों में समझदारी से, चुनिंदा कंपनियों या थीमैटिक निवेश के जरिए भागीदारी करते हैं, तो आने वाले वर्षों में अच्छे रिटर्न की संभावना बन सकती है। कुल मिलाकर, ईएमएस और रिन्यूएबल्स जैसे सेक्टर भविष्य की जरूरतों से जुड़े हुए हैं, और यही उन्हें निवेश के लिए आकर्षक बनाता है।

 



(शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख