शेयर मंथन में खोजें

डेन नेटवर्क्स (Den Networks) ने उपभोक्ताओं के लिए शुरू की नयी सेवा

डेन नेटवर्क्स (Den Networks) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक नयी सेवा आरंभ की है।

कंपनी ने यूजर फ्रेंडली ऑनलाइन/लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म - डेन टीवीप्लस, ओटीटी सेवा पेश की है, जिसे एंड्रोयड और आईओएस प्लेटफोर्म के सभी डिवाइस पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसकी विशेषताओं में 130 लाइव चैनल, 2,500 मूवीज, 10,000 घंटे की मूवी ऑन डिमांड, खबरें, डेटा सेविंग फीचर, मल्टी स्क्रीन व्यूइंग जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।
बीएसई में डेन नेटवर्क्स का शेयर 80.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 82.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.40 बजे यह 1.30 रुपये या 1.61% की मजबूती के साथ 81.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख