शेयर मंथन में खोजें

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने किया ब्याज दरों में संशोधन

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने 1 करोड़ रुपये से कम की घरेलू सावधि जमाओं पर ब्याज दरों में संशोधन किया है।

1 मार्च से लागू होने वाली दरों में 7-14 और 15-30 दिनों के लिए 4%, 31-45 दिनों के लिए 5%, 46-90 दिनों के लिए 5.50%, 91-150 और 151-179 दिनों के लिए 6%, 180-269 दिनों के लिए 6.50%, 270-364 दिनों के लिए 6.75% और 1 से 10 साल के लिए 7% होगी।
बीएसई में पंजाब ऐंड सिंध बैंक का शेयर 52.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 52.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और अंत में 0.35 रुपये या 0.67% की बढ़त के साथ 52.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख