शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ऐम्टेक ऑटो, अरबिंदो फार्मा, भारत फाइनेंशियल, डीएलएफ और पंजाब ऐंड सिंध बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें ऐम्टेक ऑटो, अरबिंदो फार्मा, भारत फाइनेंशियल, डीएलएफ और पंजाब ऐंड सिंध बैंक शामिल हैं।

ऐम्टेक ऑटो - 25 मार्च को कंपनी की सालाना आम बैठक होगी जिसमें 2.35 करोड़ शेयरों के आवंटन पर विचार होगा।
ईस्टर्न गैसेज - कंपनी के निदेशक मंडल ने 33 लाख वारंटों के आवंटन को मंजूरी दी।
अरबिंदो फार्मा - अरबिंदो को यूएसएफडीए से एक नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है।
धानुका एग्री - धानुका 1 से 15 मार्च तक शेयरों की वापस खरीद करेगी।
कास्टेक्स टेक्नोलॉजीज - 25 मार्च को कंपनी की सालाना आम बैठक होगी जिसमें 3.9 करोड़ शेयरों के आवंटन पर विचार किया जायेगा।
भारत फाइनेंशियल - कंपनी ने 250 करोड़ रुपये मूल्य के वाणिज्यिक पत्र जारी किये हैं।
प्रिज्म सीमेंट - कंपनी को सीआईएल इकाई से प्रतिवर्ष 18,300 टन कोयले के लिए बोली में सफलता मिली है।
पंजाब ऐंड सिंध बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में बदलाव किया है।
डीएलएफ - डीएलएफ आज हिस्सेदारी बेचने से संबंधित घोषणा कर सकती है।
जी लर्न - जी लर्न 1 रुपये प्रति के 2,64,825 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख