शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिले 2,170 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को विभिन्न व्यापारों में कुल 2,170 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी को पावर ट्रांसमिशन और वितरण व्यापार में 1,169 करोड़ रुपये, जल एवं प्रवाह उपचार व्यापार में 360 करोड़ रुपये और बिल्डिंग और फैक्ट्रीज व्यापार में 641 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। ठेके मिलने की सकारात्मक खबर के बावजूद कंपनी का शेयर आज लाल निशान पर खुला है।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर गुरुवार के 1,475.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 1,470.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.10 बजे कंपनी के शेयर में 5.05 रुपये या 0.34% की गिरावट के साथ 1,469.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख