शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के निदेशक मंडल ने लिया बड़ा फैसला

02 मार्च को टाटा मोटर्स (Tata Motors) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में 7.71% कूपन दर वाले 5,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को प्रति 10 लाख रुपये के भाव पर जारी करने की मंजूरी दी गयी। 03 मार्च 2022 को परिपक्व होने वाले इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी किया जायेगा।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर गुरुवार के 461.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 463.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में थोड़ी गिरावट के बाद आज टाटा मोटर्स का शेयर एक दायरे में कारोबार कर रहा है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयर में 1.65 रुपये या 0.36% की हल्की बढ़त के साथ 462.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख