शेयर मंथन में खोजें

ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (Transport Corporation) को मिला नया जलयान

ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (Transport Corporation) ने गुरुवार को एक और नये जलयान का अधिग्रहण किया है।

55 लाख डॉलर कीमत वाले इस जलयान को कंपनी पश्चिमी तट पर तैनात करेगी। इस समय ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के पास 3,500-10,600 डीडब्ल्यूटी की क्षमता के साथ 4 घरेलू जलयान हैं, जिनमें से 3 पूर्वी तट और 1 पश्चिमी तट पर तैनात है। इस खबर के बाद आज शेयर बाजार में कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में ऊपर चढ़ा, मगर बढ़त बनाये रखने में नाकामयाब रहा।
बीएसई में ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का शेयर गुरुवार के 204.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 204.35 रुपये पर खुला। करीब 12.20 बजे कंपनी के शेयर में 2.45 रुपये या 1.20% की कमजोरी के साथ 201.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख