शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी वापस खरीदेगी शेयर

कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स इक्विटी शेयरों को वापस खरीदेगी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में 1,000 रुपये मूल कीमत के 5.21 लाख शेयरों को प्रति 19,230 रुपये के भाव पर खरीदने की मंजूरी दी। इन शेयरों को टेंडर ऑफर के जरिये अधिकतम 1,001.88 करोड़ रुपये में खरीदा जायेगा।
शुक्रवार को बीएसई में कोल इंडिया का शेयर कारोबार के दौरान 324.80 रुपये के उच्च स्तर को छूने के बाद अंत में सपाट 321.65 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कोल इंडिया का शेयर 349.85 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 272.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख