शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सेल, मारुति सुजुकी, भारत फोर्ज, अपोलो हॉस्पिटल्स और श्रेई इन्फ्रा

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें सेल, मारुति सुजुकी, भारत फोर्ज, अपोलो हॉस्पिटल्स और श्रेई इन्फ्रा शामिल हैं।

सेल - सरकार ने सेल के 3 संयंत्रों के बेचने को मंजूरी दे दी है।
श्री सीमेंट - कंपनी को कोल इंडिया की इकाई से 60 हजार टन प्रति वर्ष कोयले की बोली में सफलता मिली है।
मारुति सुजुकी - कंपनी के गुजरात संयंत्र में 20,000 इकाई प्रति माह का उत्पादन शुरू किया जायेगा।
भारत फोर्ज - कंपनी के क्लास 8 ट्रक के ऑर्डरों में फरवरी में 22% की बढ़त आयी।
श्रेई इन्फ्रा - कंपनी दहेज पोर्ट इन्फ्रा का अधिग्रहण करेगी।
एनएलसी इंडिया - कंपनी आज से 20 मार्च तक शेयरों की वापस खरीद करेगी।
एचडीआईएल - कंपनी एक्सेल आर्केड में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी।
सेलेब्रिटी फैशंस - सेलेब्रिटी फैशंस ने 30.67 हजार शेयरों का आवंटन किया है।
एआरएसएस इन्फ्रा - कंपनी को साझे उद्यम में 140.5 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
अपोलो हॉस्पिटल्स - 07 मार्च को अपोलो हॉस्पिटल्स का निदेशक मंडल 200 करोड़ रुपये मूल्य के डिबेंचर जारी करने पर चर्चा करेगा। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख