शेयर मंथन में खोजें

इंडियन मेटल्स (Indian Metals) के शेयर में 5% की बढ़त

इंडियन मेटल्स (Indian Metals) को ओडिशा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को प्रदूषण बोर्ड से तत्काल प्रभाव से सुकिंदा और महागिरी दोनों खानों के संचालन के लिए सहमति मिली है, जो मार्च 2021 तक वैध रहेगी। इसके बाद बीएसई में इंडियन मेटल्स का शेयर 451.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 456.40 रुपये पर खुलने के बाद 473.55 रुपये तक चढ़ा। करीब 12.05 बजे कंपनी के शेयर में 22.55 रुपये या 5.00% की मजबूती के साथ 473.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख