शेयर मंथन में खोजें

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) का शेयर 10% से अधिक लुढ़का

आज फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) के शेयर में 10% से अधिक गिरावट आयी है।

खबरों के अनुसार मलेशिया-सिंगापुर आधारित आईएचएच हेल्थकेयर ने फोर्टिस हेल्थकेयर में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर चल रही वार्ता के किसी नतीजे पर न पहुँचने की बात कही है। इसी खबर के कारण फोर्टिस के शेयर में गिरावट का रुख है। बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर 197.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 185.00 रुपये पर खुलने के बाद करीब पौने 12 बजे 20.95 रुपये या 10.58% की भारी गिरावट के साथ 177.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख