शेयर मंथन में खोजें

एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की मासिक और तिमाही बिक्री घटी

एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की जून तथा अप्रैल-जून तिमाही बिक्री में गिरावट हुई है।

जून 2016 में बिके 1,560 वाहनों के मुकाबले जून 2017 में कंपनी के 15.4% कम 1,320 वाहन बिके। साथ ही अप्रैल-जून 2016 में इसने 4,893 वाहन बेचे थे, जबकि इस साल यह आँकड़ा 35.8% घट कर 3,140 वाहन पर रुक गया।
शुक्रवार को बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर 29.25 रुपये या 2.36% की कमजोरी के साथ 1,208.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,433.85 रुपये और निचला स्तर 1,014.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख