शेयर मंथन में खोजें

ओरिएंट ग्रीन पावर (Orient Green Power) को इसलिए मिली बोर्ड की मंजूरी

ओरिएंट ग्रीन पावर (Orient Green Power) को निदेशक मंडल ने सहमति दे दी।

कंपनी को यह मंजूरी बायोमास व्यापार को अपनी प्रमोटर/सहायक कंपनी एसवीएल को 275 करोड़ रुपये में बेचने के लिए मिली है। हालाँकि ओरिएंट ग्रीन को अभी सौदे की पूर्ति के लिए शेयरधारकों, लेनदारों और नियामकों की भी मंजूरी लेनी जरूरी है।
शुक्रवार को बीएसई में ओरिएंट ग्रीन का शेयर 0.37 रुपये या 4.63% की तेजी के साथ 8.36 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 12.00 रुपये और निचला स्तर 7.64 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख