शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के वाहनों की बिक्री में आयी गिरावट

जून 2016 के मुकाबले जून 2017 महीने में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री 9% घट गयी।

निर्यात सहित कंपनी की कुल बिक्री 44,525 इकाई से घट कर 40,358 इकाई रह गयी। वहीं टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री भी जून 2016 की तुलना में 2% कम 25,678 इकाई रही। बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर शुक्रवार के 432.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 433.70 रुपये पर खुला और 426.65 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 10.20 बजे यह 2.40 रुपये या 0.55% की हल्की गिरावट के साथ 430.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख