शेयर मंथन में खोजें

एमओआईएल (MOIL) ने मैंगनीज अयस्क कीमतों में किया संशोधन

एमओआईएल (MOIL) ने विभिन्न ग्रेड मैंगनीज अयस्क के मूल्यों में संशोधन किया है।

इसने मूल्यों में 4.6% की औसत वृद्धि करने के अलावा एलसी तथा बैंक गारंटी के माध्यम से किये गये भुगतान में कंपनी ने फ्री क्रेडिट सुविधा अवधि को 90 दिन से घटा कर 60 दिन कर दिया। अग्रिम भुगतान के लिए मैंगनीज अयस्क के सभी ग्रेड की बिक्री पर नकद छूट 1.5% से कम कर के 1% कर दी गयी है। हालाँकि कंपनी ने ई-ग्रेड के माध्यम से बेची गयी अयस्क की श्रेणी में कोई बदलाव नहीं किया है। बीएसई में एमओआईएल का शेयर शुक्रवार के 320.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ आज 323.20 रुपये पर खुला है। करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 4.35 रुपये या 1.36% की मजबूती के साथ 324.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख