शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) ने पूरा किया हाइड्रो परियोजना का कार्य

टाटा पावर (Tata Power) ने जॉर्जिया में 187 मेगावाट शुआखेवी हाइड्रो पावर परियोजना का कार्य पूरा कर लिया है।

कंपनी ने क्लीन एनर्जी और आईएफसी इन्फ्रावेंचर्स के साथ बने जॉर्जिया स्थित अपने संयुक्त उद्यम के माध्यम से यह निर्माण कार्य पूरा किया है। शुआखेवी एचपीपी पिछले 50 वर्षों में जॉर्जिया में बनाये जाने वाला सबसे बड़ा हाइड्रोपावर संयंत्र है, जिसे 42.9 करोड़ डॉलर से अधिक की लागत से तैयार किया गया। बीएसई में टाटा पावर का शेयर शुक्रवार के 80.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 80.50 रुपये पर खुला और 79.90 रुपये तक फिसला। करीब 3.10 बजे कंपनी का शेयर 0.25 रुपये या 0.31% की गिरावट के साथ 80.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख