शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) की इकाई ने किया स्टार्टअप में निवेश

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) की इकाई रिलायंस कॉर्पोरेट एडवाइजरी सर्विसेज ने बिलियनलोन्ज फाइनेंशियल सर्विसेज में निवेश किया है।

बिलियनलोन्ज, इन्फोसिस के पूर्व बोर्ड सदस्य वी बालकृष्ण द्वारा स्थापित की गयी वित्तीय तकनीकी (फिनटेक) कंपनी है, जिसमें रिलायंस कॉर्पोरेट ने करीब 7 करोड़ रुपये का निवेश किया है। बिलियनलोन्ज लेनदारों को तकनीक और डेटा आधारित क्रेडिट विश्लेषण के माध्यम से ऋण देने वालों से जोड़कर छोटे व्यवसायों और व्यक्तियों के लिए ऋण प्राप्त करना आसाना बनाती है। इस दौरान बीएसई में रिलायंस कैपिटल का शेयर 656.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 656.50 रुपये पर खुला है। करीब 11.10 बजे यह 7.80 रुपये 1.19% की कमजोरी के साथ 648.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख