शेयर मंथन में खोजें

बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) को 463 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) को 463 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ खरीदने को कहा है।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने 21 रुपये की प्रति शेयर आय की अनुमानित आय के आधार पर यह लक्ष्य भाव तय किया है। इस समय बजाज कॉर्प का शेयर वित्त वर्ष 2018-19 में 18.5 रुपये की प्रति शेयर आय के आकर्षक मूल्यांकन पर कारोबार कर रहा है। ब्रोकिंग फर्म ने इसमें खरीदारी के लिए तर्क दिया है कि यह 58% हिस्सेदारी के साथ लाइट हेयर ऑयल बाजार में अग्रणी कंपनी है। नोटबंदी और उपभोकता माँग में गिरावट के कारण बजाज कॉर्प के जनवरी-मार्च 2017 में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के बावजूद ब्रोकिंग फर्म ने जीएसटी लागू होने, अच्छे मॉनसून और वितरण नेटवर्क के सहारे आनी वाली तिमाहियों में इसकी बिक्री में वृद्धि की उम्मीज जतायी है। रिलायंस ने बजाज कॉर्प के चालू वित्त वर्ष में 990 करोड़ रुपये का राजस्व और 270 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त करने का अनुमान लगाया है। साथ ही कंपनी के अगले वित्त वर्ष में 1,130 करोड़ रुपये का राजस्व और 310 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाने की उम्मीद जतायी है। ब्रोकिंग फर्म ने बाजार नेतृत्व और मूल्य निर्धारण शक्ति के अलावा आकर्षक मूल्यांकन के साथ इसमें खरीद रेटिंग को उपरोक्त लक्ष्य के साथ बरकरार रखा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख