शेयर मंथन में खोजें

पावर मेक प्रोजेक्ट्स (Power Mech Projects) को मिले ठेके, शेयर मजबूत

निर्माण और इंजीनियरिंग कंपनी पावर मेक प्रोजेक्ट्स (Power Mech Projects) ने 624 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त किये हैं।

कंपनी के 50% हिस्सेदारी वाले संयुक्त उद्यम जीटीए पावर टेक को 491 करोड़ रुपये और 51% हिस्सेदारी वाली सहायक कंपनी मैस पावर मेक को एचआरएसजी की स्थापना के लिए 133 करोड़ रुपये का ठेका मिला। बीएसई में पावर मेक प्रोजेक्ट्स का शेयर सोमवार के 585.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 586.00 रुपये पर खुला और 611.00 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुँचा। करीब सवा 1 बजे कंपनी का शेयर 6.65 रुपये या 1.14% की बढ़त के साथ 591.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख