शेयर मंथन में खोजें

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने किया राजस्थान सरकार और नास्वी के साथ समझौता

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने राजस्थान सरकार और नास्वी (नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर ऑफ इंडिया) के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने जयपुर में सड़क खाद्य विक्रेताओं के बीच खाने की चीजों से संबंधित स्वच्छता और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इन संस्थाओं के साथ यह करार किया। नास्वी इन विक्रेताओं को स्वास्थय, सुरक्षित भोजन, स्वच्छता और अपशिष्ट के निपटान की ट्रेनिंग भी देगी।
बीएसई में नेस्ले इंडिया के शेयर ने 6,908.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज लाल निशान में 6,902.95 रुपये पर शुरुआत की, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा। सत्र के अंत में यह शेयर 16.40 रुपये या 0.24% की हल्की बढ़त के साथ 6,924.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख