शेयर मंथन में खोजें

ब्लू स्टार (Blue Star) के शेयर में हुई 3% से अधिक बढ़त

भारत की प्रमुख एयर कंडीशनिंग और रिफ्रिजरेशन कंपनी ब्लू स्टार (Blue Star) ने कम्फर्ट सॉल्युशंस के साथ हाथ मिलाया है।

कंपनी ने श्रीलंका में अपने एकात्मक उत्पादों की बिक्री के लिए यह समझौता किया, जिनमें रूम एयर कंडीशनर, कैसेट एयर कंडीशनर, फर्श स्थायी एयर कंडीशनर, वॉटर कूलर, डीप फ्रीजर, बोतलबंद पानी डिस्पेंसर और आइस क्यूब मशीन शामिल हैं।
बीएसई में ब्लू स्टार का शेयर 617.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 625.00 रुपये पर खुला और 656.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 22.30 रुपये या 3.61% की मजबूती के साथ 640.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख