शेयर मंथन में खोजें

जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) के मुनाफे में 255.29% वृद्धि दर्ज

जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) के अप्रैल-जून 2017 मुनाफे में 255.29% की जोरदार वृद्धि दर्ज की गयी है।

इस अवधि कंपनी को 23.84 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में इसे 6.71 करोड़ रुपये का मुनाफा ही हुआ था। इस बीच जुबिलेंट की कुल आमदनी 616.35 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.62% की बढ़त के साथ 681.81 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर 1,274.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज लाल निशान में 1,267.70 रुपये पर खुला, मगर सत्र के दौरान बेहतर वित्तीय नतीजों के कारण 52 हफ्तों के उच्च स्तर 1,328.75 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद करीब 11.40 बजे यह 38.25 रुपये या 3.00% की बढ़त के साथ 1,312.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख